टीम इंडिया में रहाणे की अचानक वापसी सबसे ज्यादा चर्चा में है क्योंकि इस खिलाड़ी ने आईपीएल 2023 में अपनी बल्लेबाजी से सभी को हैरान कर दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रहाणे की वापसी के पीछे सिर्फ आईपीएल ही नहीं बल्कि रणजी ट्रॉफी में भी उनका प्रदर्शन एक बड़ा कारण है।
दरअसल, कई लोगों का मानना है कि रहाणे को उनके आईपीएल 2023 फॉर्म के आधार पर चुना गया है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि आईपीएल से पहले अजिंक्य रहाणे फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में भी नजर आए थे. यहां उन्होंने रन बनाकर खुद को साबित भी किया। इस खिलाड़ी ने मुंबई की कप्तानी करते हुए बल्ले से रनों की बारिश की थी। उन्होंने दोहरा शतक भी लगाया।
टीम इंडिया से बाहर होने के बाद अजिंक्य रहाणे ने रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 7 मैचों में 57.63 की औसत से 634 रन बनाए। इस दौरान इस सीनियर खिलाड़ी ने 2 शतक और 1 अर्धशतक जड़ा. इस फॉर्म से उन्होंने खुद को साबित किया।
खास बात यह है कि रहाणे का रणजी में सर्वाधिक स्कोर 204 रन रहा। रणजी के बाद अब अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल 2023 में कमाल की बल्लेबाजी की है। उन्होंने इस सीजन में 5 मैचों में 52 से ज्यादा की औसत और 199.04 की धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 209 रन बनाए हैं।