यूक्रेन से जारी जंग के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नहीं रह रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुतिन की गर्लफ्रेंड और उनके बच्चे क्रेमलिन के फ्लैट में नहीं रहते हैं। पुतिन यूक्रेन में चल रहे युद्ध में सफलता न मिलने के कारण तनाव में हैं और इसलिए वह अपनी गर्लफ्रेंड अलीना काबेवा और बच्चों के साथ नहीं रह रहे हैं. इसके बजाय, वह अब अपना अधिकांश समय अपने उच्च सुरक्षा वाले कार्यालय में बिता रहे हैं।
हाल ही में एक टीवी इंटरव्यू में पुतिन ने कहा कि क्रेमलिन में उनका एक अपार्टमेंट है, जहां वह काफी समय बिताते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं यहां काम करता हूं और कभी-कभी यहां सो जाता हूं।’ पुतिन के इस इंटरव्यू के बाद कई रिपोर्ट्स कह रही हैं कि वो अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए हैं. कुछ समय पहले तक माना जाता था कि पुतिन राजधानी मॉस्को के बाहर अपने नोवो-ओगारियोवो आधिकारिक आवास पर रह रहे हैं।
शी जिनपिंग से मुलाकात की
कई घर होने के बावजूद पुतिन ज्यादातर अपने क्रेमलिन फ्लैट में रहना पसंद करते हैं। पुतिन ने यहां चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। पुतिन ने कहा था कि दोनों नेताओं ने यहां चूल्हे के पास बैठकर चाय पी और बातचीत की। विदेशी मीडिया ऑफिस के करीब रहने की वजह सुरक्षा का हवाला दे रहा है।
पुतिन का फ्लैट कहाँ स्थित है?
पुतिन का फ्लैट कहां है, इसका आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन माना जा रहा है कि यह सीनेट पैलेस में मौजूद है। इस महल को रूसी आर्किटेक्ट काजाकोव ने 1776 से 1787 के बीच डिजाइन किया था। इसके अलावा पुतिन ने कभी इस बात की पुष्टि नहीं की कि उनकी कोई गर्लफ्रेंड है। पुतिन का कहना है कि उनकी एक निजी जिंदगी है, जिसमें वह किसी को दखल देने की इजाजत नहीं देते हैं। इसका सम्मान किया जाना चाहिए।