कन्नड़ टीवी इंडस्ट्री से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रसिद्ध कन्नड़ टीवी अभिनेता संपत जे राम का निधन हो गया है। खबर के मुताबिक संपत जे राम ने सुसाइड कर अपनी जान गंवाई है.
35 साल की उम्र में संपत जे राम के निधन से हर कोई हैरान और दुखी है। संपत जे राम के निधन की खबर सुनकर इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 22 अप्रैल को कन्नड़ टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार संपत जे राम ने मौत को गले लगा लिया है. बताया जा रहा है कि संपत जे राम ने कर्नाटक के नेलमंगला स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली है. मिली जानकारी के मुताबिक संपत जे राम अपनी निजी जिंदगी में दिक्कतों के चलते काफी समय से डिप्रेशन में चल रहे थे.
कन्नड़ टीवी अभिनेता संपत जे राम अपने करियर में उतार-चढ़ाव और लगातार काम नहीं मिलने से परेशान थे। इससे परेशान होकर संपत जे राम ने शनिवार को आत्महत्या कर ली। हालांकि अभी तक इस मामले को लेकर संपत जे राम के परिवार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
कहा जा रहा है कि संपत जे राम का अंतिम संस्कार आज किया जा सकता है. हालांकि अभी तक संपत के निधन को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
संपत जे राम ने आत्महत्या क्यों की?
संपत जे राम के निधन की खबर ने कन्नड़ सिनेमा जगत को झकझोर कर रख दिया है। कन्नड़ टीवी सीरियल ‘अग्निसाक्षी’ में संपत जे राम ने अपनी कमाल की एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया था. खबरों में यह भी कहा जा रहा है कि कन्नड़ अभिनेता काम की कमी के कारण आर्थिक तंगी से काफी परेशान थे। जिससे संपत जे राम ने अपनी जान गंवाने का कदम उठाया है।